Mahila Work From Home Yojana 2025: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महिला आत्मनिर्भर बनना चाहती है लेकिन घर की जिम्मेदारियों की वजह से कई बार बाहर जाकर काम करना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत महिलाएं घर बैठे ₹6,000 से ₹15,000 तक की मासिक कमाई कर सकती हैं।
वर्क फ्रॉम होम योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार देना है, ताकि वे बिना घर से बाहर निकले, आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। अगर आप भी इस योजना के साथ जुड़कर हर महीने ₹15000 तक कमाई करना चाहती है तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, आवेदन के साथ-साथ कुछ पात्रताएं पूर्ण करनी होगी जिसका पूरा विवरण हमने आगे पोस्ट में बताया है।
Table of Contents
Mahila Work From Home Yojana 2025 के कार्य और सैलरी
वर्क फ्रॉम होम योजना में महिलाओं को उनके हुनर और योग्यता के अनुसार कार्य दिए जाते हैं जैसे – ब्यूटीशियन, कढ़ाई-सिलाई, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा एंट्री, कंटेंट राइटिंग, टेली कॉलिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन और ग्राफिक डिजाइनिंग आदि। इन कार्यों के लिए ₹6,000 से ₹15,000 तक सैलरी मिल सकती है। यह सैलरी महिला के समय, अनुभव और काम की क्वालिटी पर निर्भर करती है।
महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्रता
- महिला की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका ने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो तभी वह महिला वर्क फ्रॉम होम योजना में जुड़ सकती है।
- महिला के पास खुद का बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- महिला को इंटरनेट का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है ताकि वह ऑनलाइन कार्य कर सके।
- महिला पहले से किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए यदि है तो वह इस योजना में शामिल नहीं हो सकती है।
Mahila Work From Home Yojana 2025 के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- 10वीं या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Mahila Work From Home Yojana में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको महिला वर्क फ्रॉम होम योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर आपको “Apply Online” या “Registration” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने होंगे।
- इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता और कौशल से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
- अब आपको ऊपर बताए गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार फिर से सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक पावती संख्या (Application ID) मिलेगी जिसे संभालकर रखें।
महिला वर्क फ्रॉम होम योजना की चयन प्रक्रिया
Mahila Work From Home Yojana के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसके बाद उन्हें उनके द्वारा चुने गए कार्य क्षेत्र के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है। चयन के बाद संबंधित विभाग या संस्था द्वारा महिला को कॉल, ईमेल या मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाता है। फिर उन्हें वर्क ट्रेनिंग दी जाती है और बाद में घर बैठे ही ऑनलाइन काम शुरू करने का अवसर मिलता है।
