PM Housing Scheme New List 2025: ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दे की पीएम आवास योजना की हाल ही में नई सर्वे लिस्ट जारी हुई है जिसके तहत सरकार द्वारा लिस्ट में नाम आने वाले परिवारों को घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह सहायता राशि लाभुकों को तीन किस्तों में दी जाएगी और राशि थी बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। पीएम आवास योजना का उद्देश्य उन लोगों को मजबूत और सुरक्षित छत मुहैया कराना है, जो अब तक कच्चे घरों या असुरक्षित झोपड़ियों में रह रहे थे। इस बार सरकार की ओर से नया सर्वे किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जोड़ा गया है।
अगर आप भी लंबे समय से पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इस आर्टिकल में जानिए कि यह नई सूची कैसे तैयार हुई है, लाभ कैसे मिलेगा और नाम कैसे चेक करना है के बारे में जानकारी प्राप्त होगी तो लेट में आखिर तक बने रहे।
Table of Contents
PM Housing Scheme New List 2025
सरकार ने PM Housing Scheme New List 2025 को लेकर एक नया सर्वे कराया है, जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर अपडेट किया गया है। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी गई है जिनके पास पक्का मकान नहीं है या जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। इस सूची में ऐसे परिवारों को शामिल किया गया है जो पिछले सर्वे में छूट गए थे या जिनकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आया है।
सर्वे में यह भी ध्यान रखा गया है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए। इस नई सूची के ज़रिए अब लाखों ग्रामीणों को सरकार की ओर से घर निर्माण की सहायता दी जाएगी, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक बन सके। जिनका भी नाम पीएम आवास योजना की नई सर्वे लिस्ट में शामिल है उनको ₹1.20 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
लाभार्थीयोको योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
अगर किसी व्यक्ति का नाम इस नई लिस्ट में है, तो उसे स्थानीय ग्राम पंचायत के माध्यम से सूचित किया जाएगा। लाभ पाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ जमा करने होंगे। पात्रता की पुष्टि होने के बाद सबसे पहले ₹40,000 की पहली किस्त दी जाती है।
उसके बाद मकान के निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर दूसरी और तीसरी किस्त बैंक खाते में भेजी जाती है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसकी तस्वीर और geo-tagging की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और यह सुनिश्चित हो सके कि मकान सही तरीके से बनाया गया है।
PM Housing Scheme New List 2025 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप https://pmayg.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में “Stakeholders” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको “IAY/PMAYG Beneficiary” विकल्प को चुनना है।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा।
- अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो उसे दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करना है।
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो आपको “Advance Search” विकल्प पर क्लिक करना है।
- वहां आप अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत, नाम आदि डालकर भी लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं।
यदि आप ऑनलाइन तरीके से लिस्ट में अपना नाम खोज नहीं पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक ऑफिस से संपर्क कर लिस्ट को पा सकते हैं और उसमें अपना नाम देख सकते हैं।