Palanhar Yojana: सभी बच्चों को हर महीने मिलेंगे 2500 रूपये, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

Palanhar Yojana 2025: अगर आपके पास कोई ऐसा बच्चा है जो अनाथ है या उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और आप उसकी देखभाल कर रहे हैं, तो आपके लिए पालनहार योजना एक बड़ी मदद साबित हो सकती है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाले परिवारों को हर महीने ₹1500 से लेकर ₹2500 तक की आर्थिक सहायता देती है।

यह राशि बच्चों के पालन-पोषण, पढ़ाई और सामान्य खर्चों के लिए दी जाती है। अगर बच्चा 6 साल से छोटा है तो ₹1500 और अगर वह स्कूल पढ़ाई करता है और उसकी उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच में है तो उसे ₹2500 की राशि हर महीने दी जाती है। अगर आप पालनहार योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, आवेदन की पूरी जानकारी हमने आगे लेख में बताई है।

Palanhar Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति उस बच्चे का पालनहार हो जो अनाथ हो या जिनके माता-पिता का निधन हो चुका हो।
  • बच्चे का उम्र 0 से 18 वर्ष के बीच होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • आवेदनकर्ता राजस्थान राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
  • बच्चे के पालनहार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम होना चाहिए।
  • बच्चे को 2 साल की उम्र में आंगनवाड़ी केंद्र और 6 साल की उम्र में स्कूल भेजना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं बच्चों को मिलेगा जो किसी शासकीय संस्था में पंजीकृत हों या सत्यापित हों।

Palanhar Yojana के लिए दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पालनहार का आधार कार्ड
  • पालनहार का बैंक पासबुक
  • स्कूल में नामांकन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड (यदि हो तो)

Palanhar Yojana के लिए में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आपको पालनहार योजना के नाम से एक विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब वहां से पालनहार योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरना है जिसमें बच्चे और पालनहार की पूरी जानकारी देनी होगी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि आदि।
  • अब फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अच्छे से अटैच करना है।
  • इसके बाद आप दो तरीकों से आवेदन जमा कर सकते हैं, या तो वेबसाइट पर स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करें या फिर नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑफलाइन जमा करें।
  • ई-मित्र केंद्र से आप आवेदन की स्थिति भी चेक कर सकते हैं और रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा होने के बाद कुछ समय में जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पात्र पाए जाने पर राशि सीधे खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Leave a Comment