Maiya Samman Yojana 2025: सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे सीधे खाते में, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Maiya Samman Yojana 2025: घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अगर थोड़ी सी आर्थिक मदद मिल जाए तो महिलाओं के लिए बहुत कुछ आसान हो सकता है। मंईयां सम्मान योजना एक ऐसी ही स्कीम है जो सीधे महिलाओं को ₹2500 हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में देती है।

अगर आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच है और परिवार की आमदनी सीमित है, तो यह योजना आपके लिए है। खास बात यह है कि इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है और अब तक 10 से ज्यादा किस्तें जारी हो चुकी हैं और जल्द ही इसकी 11वीं किस्त जारी होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी ताकि आप आसानी से इसका लाभ उठा सके।

मंईयां सम्मान योजना में मिलने वाला लाभ

  • योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • अब तक 10 से अधिक बार भुगतान हो चुका है, जिससे 52 लाख से अधिक महिलाओं को नियमित आर्थिक मदद मिली है।
  • इस सहायता से महिलाएं अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई या जरूरत के सामान खरीदने में सक्षम हो रही हैं।
  • मंईयां सम्मान योजना उन महिलाओं को प्राथमिकता देती है जो गरीब हैं और जिनकी स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है।

Maiya Samman Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला या लड़की की पारिवारिक आय सालाना 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला का अपना बैंक अकाउंट होना जरूरी है, जो सक्रिय हो डीबीटी चालू हो।
  • महिला या उसके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार से संबंधित होनी चाहिए।

Maiya Samman Yojana 2025 के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • स्व-घोषणा पत्र
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

Maiya Samman Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपके नजदीकी प्रखंड कार्यालय जाना है।
  • प्रखंड कार्यालय जाने के पश्चात संबंधित अधिकारी से मंईयां योजना का फार्म प्राप्त करना है।
  • फ्रॉम प्राप्त करने के बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों की पर्ची को फॉर्म के साथ एकत्रित करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • अब आपके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच करके ऑनलाइन आवेदन करेगा।
  • आवेदन के समय आपको अपनी फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करवाने होंगे।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद एक रसीद मिलेगी जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस तरीके से आप मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 हर महीने प्राप्त करने के लिए आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Leave a Comment