CM Kanya Utthan Yojana 2025: अगर आप एक छात्रा हैं और आपकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बीच में रुकने की कगार पर है, तो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आपके लिए उम्मीद की किरण बन सकती है। इस योजना के जरिए छात्राओं को पढ़ाई में सहयोग देने के लिए सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है।
इंटर पास करने के बाद से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने तक कुल ₹50000 की राशि सरकार द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई में आगे बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें कभी भी पैसों के अभाव में शिक्षा से समझौता न करना पड़े।
Table of Contents
CM Kanya Utthan Yojana में मिलने वाला लाभ
CM Kanya Utthan Yojana के तहत बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा में किस्तों के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। खासकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को ₹50,000 की एकमुश्त सहायता दी जाती है। इससे वह अपने करियर और भविष्य के लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकती हैं। यह सहायता सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- छात्रा बिहार राज्य का स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- केवल महिला छात्राओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदन करने वाली छात्रा को इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।
- लाभ के लिए छात्रा इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना जरूरी है।
- छात्रा को आगे की पढ़ाई के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकित होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने वाली छात्रा की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
CM Kanya Utthan Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट और एडमिट कार्ड
- छात्रा का बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री उत्थान योजना में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर “Inter 2024 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको “Students Click Here To Apply” पर क्लिक करना है।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सही जानकारी भरने के बाद अब आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेंगे, जिससे लॉगिन करके पूरा एप्लिकेशन फॉर्म भरना है।
- इसके बाद सभी मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना है।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करना है और एक प्रिंट कॉपी निकाल कर रख लें।
- यदि सभी जानकारी और दस्तावेज सही होते हैं, तो आपकी स्कॉलरशिप स्वीकृत कर दी जाएगी।