Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹7000 तक कमाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया

Bima Sakhi Yojana 2025: अगर आप 10वीं पास हैं और घर बैठे एक अच्छी इनकम का मौका ढूंढ रही हैं तो बीमा सखी योजना 2025 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस योजना के तहत महिलाएं बीमा सखी एजेंट बनकर न केवल अच्छी कमाई कर सकती हैं, बल्कि उन्हें ट्रेनिंग के साथ हर महीने ₹5000 से ₹7000 तक की stipend भी दी जाती है।

खास बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी तरह से फ्री होती है और इसमें बीमा बेचने के तरीके, ग्राहक से बातचीत करने की कला और अन्य जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं। तीन साल तक वजीफा मिलने के अलावा, बीमा सखी को पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलता है। इतना ही नहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आगे चलकर डेवलपमेंट ऑफिसर जैसी बड़ी पोस्ट पर भी भेजा जा सकता है।

बीमा सखी योजना में मिलने वाले लाभ

  • महिलाएं बीमा सखी बनकर अपने क्षेत्र में एजेंट की तरह काम कर सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।
  • पहले साल में ₹48000 की सालाना सहायता राशी मिलती है, जो सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
  • दूसरे साल अगर उनकी 65% पॉलिसियां चालू रहती हैं, तो उन्हें ₹6000 हर महीने वजीफा मिलेगा।
  • तीसरे साल में भी 65% पॉलिसियां चालू रहने की स्थिति में ₹5000 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।
  • इसके अलावा महिलाओं को हर बीमा पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलेगा।
  • योजना के तहत फ्री ट्रेनिंग दी जाती है और नौकरी पाने के लिए किसी अनुभव की जरूरत नहीं होती है।

Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • महिला की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • महिला कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए, जबकि ग्रेजुएट महिलाओं को आगे चलकर उच्च पदों पर भेजा जा सकता है।
  • महिला भारत की निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध पहचान पत्र होने जरूरी हैं।
  • इस योजना का लाभ LIC के एजेंट, कर्मचारियों और उनके नजदीकी रिश्तेदारों को नहीं दिया जाएगा।
  • महिला का मनोबल अच्छा होना चाहिए ताकि वो लोगों से बात करके पॉलिसी बेच सके।

Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • 10वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पैन कार्ड

Bima Sakhi Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?

  • Step 1: सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • Step 2: इसके बाद होमपेज पर “Apply For Bima Sakhi Yojana 2025” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • Step 3: अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है।
  • Step 4: अब मांगे गए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • Step 5: इसके बाद आपको ₹650 का आवेदन शुल्क देना होगा, जिसमें ₹150 LIC और ₹500 IRDA परीक्षा के लिए होता है।
  • Step 6: सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड कर लेना है।
  • Step 7: फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको कॉल या ईमेल के जरिए आगे की जानकारी दी जाएगी।

इस तरीके से आप Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं और हर महीने ₹7000 तक कमा सकते हैं।

Leave a Comment