PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025: अगर आप अब भी कच्चे या झोपड़ी जैसे घर में रह रहे हैं और पक्के मकान का सपना देख रहे हैं तो अब आपका सपना सच हो सकता है। पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्व की नई लिस्ट यदि आपका नाम आ चुका है तो आपको सरकार से घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलने वाली है।
हाल ही में PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025 की नई सर्वे लिस्ट जारी हुई है जिसमें वैसे लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें इस वर्ष लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को ₹1.20 लाख तक की सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे खुद का मजबूत और सुरक्षित घर बना सकें।
अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, क्योंकि नई PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025 ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। बस मोबाइल या कंप्यूटर से पोर्टल खोलिए और चेक कीजिए कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
Table of Contents
योजना में मिलने वाला लाभ
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025 के अंतर्गत ग्रामीण गरीबों को ₹1.20 लाख तक की सहायता दी जाती है जिससे वे 2 कमरों का पक्का मकान बना सकें। इसके अलावा ₹30,000 तक की मजदूरी सहायता भी दी जाती है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल है।
PM Awas Yojana Gramin के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करता हो।
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो और BPL सूची में नाम दर्ज हो।
- आवेदक के पास राशन कार्ड होना आवश्यक है।
- पक्का मकान पहले से न हो, या फिर झोपड़ी, मिट्टी के मकान आदि में निवास करता हो।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- अगर पहले किसी हाउसिंग स्कीम का लाभ लिया है तो यह योजना मान्य नहीं होगी।
PM Awas Yojana Gramin के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों की जानकारी
PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025 चेक कैसे करें?
Step 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में pmayg.nic.in की वेबसाइट खोलें।
Step 2: होमपेज पर आपको ऊपर की ओर मेनू बार दिखाई देगा, जिसमें “AwaasSoft” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Step 3: अब आप “Reports” सेक्शन में जाएं, जहां “Beneficiary Details for Verification” का ऑप्शन मिलेगा।
Step 4: यहां पर मांगी गई जानकारी जैसे – राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि भरें।
Step 5: अब “Submit” या “Search” बटन पर क्लिक करें।
Step 6: इसके बाद आपके सामने पूरी लिस्ट खुल जाएगी जिसमें ग्राम पंचायत के अनुसार पात्र व्यक्तियों के नाम क्रमवार दिखाई देंगे।
Step 7: आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम जल्दी सर्च कर सकते हैं।
Step 8: अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।