PM Kisan Tractor Yojana 2025: सरकार द्वारा पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की शुरुआत की गई है जो मुख्य तौर पर किसानों के लिए है। जो किसान खेती को आधुनिक तरीके से करना चाहते हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण ट्रैक्टर ना खरीद पा रहे हैं वह सरकार की इस योजना से सब्सिडी के साथ ट्रैक्टर खरीद सकते हैं।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के सहयोग से यह योजना शुरू की है ताकि छोटे और सीमांत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 20% से 50% तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। किसान इस योजना का लाभ लेकर आसानी से खेती कर सकेंगे। जिससे समय बचेगा और उत्पादन भी बढ़ेगा।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के माध्यम से खेती करने का तरीका बदलेगा और किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे। अगर आप सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप नीचे बताए जानकारी से आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Table of Contents
योजना से मिलने वाला लाभ
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर की खरीदी पर 20% से 50% तक की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाती है। इससे किसान आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं, जिससे खेती आसान हो जाती है और उत्पादन बढ़ता है।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाला किसान भारत का नागरिक होना चाहिए तभी पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का लाभ मिलेगा।
- किसान के पास खुद की खेती योग्य भूमि होना जरूरी है।
- सालाना आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- किसान का बैंक खाता आधार कार्ड और पैन कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक ने पहले किसी अन्य कृषि उपकरण योजना से सब्सिडी प्राप्त नहीं की होनी चाहिए।
PM Kisan Tractor Yojana 2025 के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण (IFSC सहित)
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PM Kisan Tractor Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने राज्य की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या राज्य स्तर के CSC सेंटर पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “PM Kisan Tractor Yojana Application” लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना है, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भूमि प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स आदि को स्कैन कर अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको अपना फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद आखिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- आवेदन सबमिट होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसे भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए संभाल कर रखें।