fasal bima last date 2025: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. भारत सरकार ने ये योजना किसानों की मदद के लिए शुरू की है.
fasal bima last date 2025: अगर किसी किसान की फसल बारिश, तूफान, सूखा या कीड़ों की वजह से खराब हो जाती है, तो इस योजना के तहत सरकार से मुआवज़ा (compensation) मिल सकता है.
Table of Contents
कम प्रीमियम देना पड़ेगा (fasal bima last date 2025)
इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम देना होता है. जैसे खरीफ की फसल के लिए सिर्फ 2 फीसदी, रबी के लिए 1.5 फीसदी और जो किसान बागवानी या व्यापारिक फसलें उगाते हैं, उनके लिए 5 फीसदी. बाकी सारा पैसा सरकार देती है.
जिन किसानों ने बैंक से खेती के लिए लोन लिया है, उन्हें इस योजना में ऑटोमैटिक शामिल कर दिया जाता है. लेकिन जो किसान लोन नहीं लेते, उन्हें खुद इस योजना में रजिस्टर करना होता है.
इन फसलों के लिए मिलेगा बीमा
इस बार जिन फसलों के लिए बीमा मिलेगा, उनमें धान, बाजरा, सोयाबीन, मूंग, उड़द, मूंगफली, अरहर, ज्वार और तिल शामिल हैं. इन फसलों की बुवाई करने वाले किसान योजना का हिस्सा बन सकते हैं.
आवेदन करने के लिए किसान को https://pmfby.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा. इसमें आधार नंबर, बैंक खाता, जमीन की जानकारी और बोई गई फसल की जानकारी देनी होती है. कुछ ज़रूरी कागज़ जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागज़ (खतौनी) और फसल बोने का सबूत भी अपलोड करने होते हैं.
Yuva Sathi Yojana 2025 के तहत युवाओं को हर महीने मिलेगा ₹2000 बेरोजगारी भत्ता, ऐसे उठाएं लाभ
72 घंटे के अंदर दें जानकारी
अगर किसान की फसल किसी वजह से खराब हो जाती है, तो उसे 72 घंटे के अंदर इसकी जानकारी सरकार को देनी होती है. यह जानकारी किसान मोबाइल ऐप, वेबसाइट, कॉल सेंटर (14447) या नज़दीकी जनसेवा केंद्र (CSC) से दे सकते हैं.
फसल खराब होने की जानकारी मिलने के बाद सरकार की टीम खेत का सर्वे करती है और रिपोर्ट बनाती है. इसके बाद किसान के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जाता है. आमतौर पर मुआवज़े की रकम 2 महीने के अंदर किसान को मिल जाती है.
अब इस पूरी प्रोसेस में सरकार ने नई तकनीकें भी जोड़ी हैं जैसे ड्रोन से फोटो लेना, सैटेलाइट से खेत की निगरानी करना, मोबाइल पर मैसेज से अपडेट देना ताकि सब कुछ साफ-सुथरा और जल्दी हो सके.
अगर आप किसान हैं और खेती में नुकसान से बचना चाहते हैं, तो इस योजना में जरूर जुड़ें. थोड़े से पैसे देकर आप अपनी फसल के लिए बड़ी सुरक्षा ले सकते हैं. समय रहते आवेदन करें और इस सरकारी मदद का पूरा फायदा उठाएं.
Amazon Work From Home 2025: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, घर बैठे करें काम और करे अच्छी कमाई
fasal bima last date 2025 क्या हैं?
इस योजना का मकसद यही है कि अगर फसल बर्बाद हो जाए, तो किसान पूरी तरह से टूटे नहीं. खरीफ की फसलों के लिए इस योजना में शामिल होने की fasal bima last date 2025 31 जुलाई 2025 है. यानी किसान इस तारीख से पहले योजना में आवेदन कर लें तो उन्हें नुकसान होने पर मदद मिल सकती है.
